उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी चुनाव से पहले लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसलिए बीजेपी ने अगले साल जनवरी के दूसरे हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली की तैयारी शुरू कर दी है. रैली राजधानी लखनऊ में होगी.

पता चला है कि बीजेपी लखनऊ में पीएम मोदी की मेगा रैली के लिए दस लाख लोगों की भीड़ जुटाने की योजना बना रही है. यह रैली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले होगी। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 9, 10 या 11 जनवरी को लखनऊ में रैली कर सकते हैं.

यह पीएम मोदी की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।

कहा जा रहा है कि यह रैली पीएम मोदी की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी. 19 दिसंबर से शुरू होकर यूपी बीजेपी का 6 इलाकों का दौरा इसी दिन राजधानी लखनऊ में खत्म होगा. बीजेपी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में रैली करने की तैयारी कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में रैली की रूपरेखा भी तय की गई है.