राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 2020 के Padma पुरस्कारों के लिए चुनी गई हस्तियों को सम्मानित किया। इसके लिए नामों की घोषणा पिछले साल ही की गई थी। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को आज तीन श्रेणियों में Padmaविभूषण, Padma भूषण और Padma श्री से सम्मानित किया गया है।
.jpg)
स्व.सुषमा स्वराज को इस साल Padma विभूषण के लिए नामांकित किया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान लेने पहुंचीं।
Former Union minister, Sushma Swaraj awarded the #PadmaVibhushan posthumously@mygovindia@PIBHomeAffairs#PeoplesPadma #PadmaAwards2020 pic.twitter.com/pvmFycWcuO
— DD News (@DDNewslive) November 8, 2021
राष्ट्रपति ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को Padma भूषण से सम्मानित किया। सिंधु अब तक भारत के लिए कुछ अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं।
Badminton world champion @Pvsindhu1 awarded the Padma Bhushan @mygovindia@PIBHomeAffairs#PeoplesPadma #PadmaAwards2020 pic.twitter.com/xXd442fcoh
— DD News (@DDNewslive) November 8, 2021
राष्ट्रपति ने चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवा के लिए एयर मार्शल PADMAबंदोपाध्याय को Padma श्री से सम्मानित किया।
India's first woman Air Marshal Padma Bandopadhyay awarded with the Padma Shri @mygovindia@PIBHomeAffairs#PeoplesPadma #PadmaAwards2020 pic.twitter.com/WckPu8cH6w
— DD News (@DDNewslive) November 8, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकप्रिय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित चन्नूलाल मिश्र को Padma भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
Noted musician Pandit Chhannulal Mishra conferred #PadmaVibhushan @mygovindia@PIBHomeAffairs#PeoplesPadma #PadmaAwards2020 pic.twitter.com/bUHi1w1FDj
— DD News (@DDNewslive) November 8, 2021
लोकप्रिय गायक अदनान सामी, जिन्होंने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता त्याग दी और भारतीय नागरिक बन गए, उन्हें Padma श्री से सम्मानित किया ।
Popular playback singer & composer Adnan Sami awarded the #PadmaShri @mygovindia@PIBHomeAffairs#PeoplesPadma #PadmaAwards2020 pic.twitter.com/ynEU39zE5u
— DD News (@DDNewslive) November 8, 2021
ICMR के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेडकर को Padma श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ. गंगाखेडकर प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को अहम जानकारियां देते रहे। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को Padma श्री से नवाजा गया है। कंगना को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
3-time National Film Award winning actress Kangana Ranaut awarded the #PadmaShri @mygovindia@PIBHomeAffairs#PeoplesPadma #PadmaAwards2020 pic.twitter.com/H50SJ6oH5y
— DD News (@DDNewslive) November 8, 2021
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी राष्ट्रपति ने Padma श्री से सम्मानित किया। रानी की कप्तानी में महिला टीम ने इस बार ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया।
LIVE: President Kovind presents Padma Awards at 2020 Civil Investiture Ceremony at Rashtrapati Bhavan https://t.co/7dQXx2b1U8
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 8, 2021
Padma पुरस्कार समारोह का आयोजन आज राजधानी दिल्ली में किया गया. इस वर्ष सात गणमान्य व्यक्तियों को 'Padma विभूषण', 10 गणमान्य व्यक्तियों को 'Padma भूषण' और 102 को 'Padma श्री' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। सोलह लोगों को मरणोपरांत Padma पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार प्रदान किए। देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार Padma विभूषण प्राप्त करने वाले गणमान्य व्यक्तियों में, लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे हैं। पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) को Padma विभूषण से सम्मानित किया गया, जबकि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को Padma भूषण से सम्मानित किया गया।

'Padma विभूषण' पुरस्कार से सम्मानित :
शिंजो आबे : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों में काफी प्रगति की है. जनसेवा के लिए उन्हें Padma विभूषण से नवाजा जा चुका है।
एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत): गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए Padma विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालासुब्रमण्यम के तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में हजारों गानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
सुदर्शन साहू : ओडिशा के प्रसिद्ध मूर्तिकार सुदर्शन साहू को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए Padma विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनकी कलाकृति की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।
नरिंदर सिंह कापानी: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरिंदर सिंह कापानी को फाइबर ऑप्टिक्स के क्षेत्र में उनके काम के लिए मरणोपरांत Padma विभूषण से सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा, कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ बेले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान और कार्यकर्ता मौलाना वहीदुद्दीन खान और पुरातत्वविद् बीबी लाल को भी Padma विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत Padma विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बंसुरी स्वराज ने अपनी मां की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया।
'पद्मभूषण' पुरस्कार से सम्मानित :
इसके अलावा कुल 10 लोगों को Padma भूषण से नवाजा जा चुका है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), भारतीय इस्लामी विद्वान कल्बे सादिक (मरणोपरांत), पूर्व प्रधानमंत्री के अलावा मंत्री के सचिव नृपेंद्र मिश्रा, तरलोचन सिंह, शास्त्रीय गायक केएस चित्रा, चंद्रशेखर कंबरा, रजनीकांत देवीदास श्रॉफ शामिल है।
'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित :
साथ ही पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजॉय चक्रवर्ती को 'Padma श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वालिस (मरणोपरांत) और प्रोफेसर चमनलाल सप्रू (मरणोपरांत) सहित कुल 102 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
कलाकारों की भी शान :
इसके अलावा कंगना रनौत, सरिता जोशी, गायक अदनान सामी समेत कई कलाकारों को 'Padma श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया. Padma पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। इसके अलावा 10 व्यक्ति अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) और भारत के विदेशी नागरिक हैं।