प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय इटली और ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की यात्रा काफी व्यस्त रहने वाली है। पीएम मोदी 20 प्रमुख द्विपक्षीय बैठकों के साथ अपने विदेश दौरे पर G20 शिखर सम्मेलन और COP26 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

 

पीएम मोदी के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, यूरोपीय आयोग की महिला अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी, पोप फ्रांसिस, कार्डिनल सचिव पेट्रो पारोलिन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और सिंगापुर के पीएम ली भी होंगे। इन बैठकों के अलावा, सबसे महत्वपूर्ण जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, यूके के पीएम बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।

 


1 नवंबर को पीएम मोदी की मैराथन बैठक :


पीएम मोदी एक नवंबर को ब्रिटेन में मैराथन बैठक करेंगे। भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होने वाली बैठक तीन घंटे तक चलेगी और इसमें इजरायल, जापान, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, नेपाल, मलावी, यूक्रेन और अर्जेंटीना देश शामिल होंगे।

 

 

पीएम मोदी पहले रोम में G-20 शिखर सम्मेलन और बाद में ब्रिटेन के ग्लासगो में जलवायु वार्ता में भाग लेंगे। अपनी इटली यात्रा के दौरान वे वेटिकन सिटी में संत फ्राँसिस से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम में 16वें G20 लीडर्स समिट में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से मिलने का भी कार्यक्रम है। साथ ही सतत विकास और जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक और स्वास्थ्य सुधारों पर भी चर्चा हों सकती है।