पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रद्द कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की पंजाब रैली रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि इस साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा काफी अहम माना जा रहा था। लेकिन अब जानकारी यह भी आ रहीं है कि, किसानों ने प्रधानमंत्री के काफ़िले के सामने वाहन खड़े कर उन्हें एक ब्रिज पर रोक लिया, जिसके बाद करीब 10 मिनट तक उन्हें उसी ब्रिज पर रुकना पड़ा। जिसके बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा कों ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया और प्रधानमंत्री मोदी का काफ़िला वापस दिल्ली के लिए रवाना हों गया। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए कहा कि, पंजाब सरकार कों जल्द ही इसपर एक लिखित जवाब देना होगा।
पूरी घटना पर PM ने दिया बयान :
इस पूरी घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान अब सामने आ रहा है, ANI एजेंसी के अनुसार, भटिंडा हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि भटिंडा हवाई अड्डे पर लौटने पर पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, "अपने सीएम को धन्यवाद कहना, की में भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया"।
बीजेपी का चुनाव प्रचार शुरू होने वाला था :
पंजाब में बीजेपी के चुनाव प्रचार की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से होनी थी। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी लगभग 42,750 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन करने वाले थे और फिर फिरोजपुर में ही एक चुनावी रैली को संबोधित करना था। भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से रैली की तैयारी चल रही थी और पीएम मोदी के साथ पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी मंच पर पहुंचने का कार्यक्रम था।
किसानों का गुस्सा शांत करने में जुटी बीजेपी :
पंजाब में कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन के कारण भाजपा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब कानून वापस ले लिए गए हैं, लेकिन आंदोलन में हुई 700 मौतों से किसान नाराज हैं। भाजपा केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आक्रामकता को दबाने के लिए सिखों के लिए किए गए कार्यों पर भरोसा कर रही है। इनमें करतारपुर कॉरिडोर खोलना, सिख विरोधी दंगों के आरोपियों पर मुकदमा चलाना, लंगर को जीएसटी से छूट देना, अफगानिस्तान से सिखों का प्रत्यावर्तन आदि शामिल हैं।
इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा :
इस मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि, ओछी हरकतों के कारण देश कांग्रेस मुक्त होना चाहता है, तो क्या बौखलाहट में कांग्रेस नेता पद का दुरुपयोग कर ऐसी ही आपराधिक लापरवाही को अंजाम देंगे ? सियासत में हार का बदला ऐसे लेने की कोशिश करेंगे ? कभी लोकतंत्र का गला घोटने वाली कांग्रेस अब विभूतियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ करेगी?
ओछी हरकतों के कारण देश कांग्रेस मुक्त होना चाहता है, तो क्या बौखलाहट में कांग्रेस नेता पद का दुरुपयोग कर ऐसी ही आपराधिक लापरवाही को अंजाम देंगे? सियासत में हार का बदला ऐसे लेने की कोशिश करेंगे? कभी लोकतंत्र का गला घोटने वाली कांग्रेस अब विभूतियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ करेगी?
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 5, 2022
सीएम शिवराज ने कहा, कांग्रेस हमेशा से विकास, लोक कल्याण, गरीब उत्थान और राष्ट्र के नव निर्माण की विरोधी रही है। जब पंजाब में विकास के नए युग की शुरुआत होनी थी, तो उसे न सिर्फ बाधित किया गया, बल्कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही कर देश के साथ धोखा करने की नाकाम कोशिश की गई। उन्होंने कहा, यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जन-जन के नेता हैं। पंजाब में कांग्रेस सरकार पराजय से भयभीत है और पार्टी हाईकमान की कठपुतली बनकर शासन की मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। प्रधानमंत्री की सौगातें से पंजाब के नागरिकों को वंचित रखने का पाप कांग्रेस ने किया है।
देश की कोटि-कोटि जनता का आशीर्वाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ है। भगवान का धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है, वरना कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी सुरक्षा से जो खिलवाड़ किया गया वह देश में पहले कभी नहीं हुआ था। pic.twitter.com/IuK66qwAKu
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 5, 2022
जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह पर लगाए गंभीर आरोप :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नड्डा ने दावा किया कि जब पीएम मोदी का काफिला फंस गया तो सीएम चन्नी से फोन पर बात करने और मामले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल ही अटेंड नहीं किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन पर बात करने या इस मामले का समाधान करने से इनकार कर दिया। पंजाब सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति, लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति को कष्ट पहुंचाएगी और उन्हें व्यथित करेगी।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 5, 2022
स्वतंत्रता सेनानियों का यह अपमान :
आगामी पंजाब चुनाव में वोटरों के हाथों करारी हार के डर से कांग्रेस सरकार ने पीएम के कार्यक्रम को रद्द करने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाया। ऐसा करते हुए उन्हें याद भी नहीं आया कि पीएम मोदी भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने और विकास कार्यों की आधारशिला रखने वाले थे। नड्डा ने आगे कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखाया है कि वे विकास विरोधी हैं और अपने जघन्य कृत्यों से स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान नहीं करते हैं।
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब :
गृह मंत्रालय के मुताबिक, पंजाब सरकार को पीएम मोदी के कार्यक्रम और दौरे के बारे में पहले ही बता दिया गया था। ऐसे में राज्य को नियमानुसार सुरक्षा के साथ आकस्मिक योजना तैयार करनी थी। साथ ही आकस्मिक योजना को देखते हुए पंजाब सरकार को सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुरक्षा चूक के बाद, काफिले को बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस भेजने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा उल्लंघन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। राज्य सरकार को भी नुकसान की जिम्मेदारी लेने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
स्मृति ईरानी ने कहा- कांग्रेस के खूनी इरादे फेल :
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर बीजेपी हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, आज भारत के इतिहास में पंजाब की पावन भूमि में कांग्रेस के खूनी इरादे फेल हो गए हैं।दिल्ली में भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए स्मृति ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से विफल करार दिया और कहा कि यह जानने के बावजूद पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बीजेपी नेता ने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उन्होंने जानबूझकर पीएम की सुरक्षा टीम को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले लोगों को प्रधानमंत्री के काफ़िले के पास कौन लाया और कैसे ?
LIVE: Smt. @smritiirani addresses a press conference at party headquarters in New Delhi.
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 5, 2022
https://t.co/IJDcwSuT5a
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक या साजिश ?
राज्यसभा सांसद और बीजेपी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज ऐसी घटना हुई है। जो भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। आतंकवाद के दौर में और आतंकवाद से प्रभावित इलाकों में भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इतनी खामी नहीं थी जितनी आज देखी गई है।
मुख्यमंत्री चन्नी ने पूरी घटना पर दी सफ़ाई :
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बात से इनकार किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाई गई है। उन्होंने कहा, "मुझे दुख है कि पीएम मोदी को आज फिरोजपुर जिले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा।" हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं। सीएम चन्नी ने आगे कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। मुझे भी पीएम मोदी के पास जाना था, लेकिन मेरे सहयोगी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मैं नहीं गया। इसलिए मैंने पीएम मोदी के स्वागत का जिम्मा वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और डिप्टी सीएम को सौंपा था।
अंतिम समय में बदला गया पीएम का कार्यक्रम : चन्नी
मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रोड ट्रिप की योजना अंतिम समय में बनाई गई थी। एक स्थानीय टीवी चैनल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। मैं देर रात उनकी रैली के लिए सुरक्षा इंतजाम देख रहा था। पीएम के रूट की प्लानिंग आखिरी वक्त में हुई थी, उन्हें पहले हेलिकॉप्टर से सफर करना था।
[Live] During Press Conference at Punjab Bhawan, Chandigarh
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) January 5, 2022
https://t.co/zlzBk2iTjo
15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका पीएम का काफिला :
पंजाब के बठिंडा पहुंचे पीएम मोदी, यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन खराब मौसम और बारिश के चलते पीएम मोदी ने 20 मिनट तक इंतजार किया। लेकिन मौसम में सुधार नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने का फैसला किया। इस रास्ते में 2 घंटे का समय लगता है। पंजाब के डीजीपी से सुरक्षा इंतजाम की पुष्टि करने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से आगे बढ़े। पीएम मोदी का काफिला जब राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर पहले फ्लाईओवर पर पहुंचा तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने यहां सड़क जाम कर दिया। जिसके चलते पीएम मोदी के काफिले को 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा। इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
इस घटना से चन्नी सरकार मुश्किल बड़ी :
इस घटना को लेकर अब चन्नी सरकार मुश्किल में है। गृह मंत्रालय ने न सिर्फ समन जारी किया है, बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वह विकास विरोधी है और उसे अपने जघन्य कृत्यों का कोई सम्मान नहीं है। नड्डा ने यह भी कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह थी कि यह घटना पीएम मोदी की सुरक्षा में एक बड़ी खामी थी। एसपीजी को पंजाब के प्रमुख सचिव और डीजीपी ने बताया कि पीएम मोदी का रास्ता साफ है, हालांकि प्रदर्शनकारियों को वहां जाने दिया गया। सबसे बुरी बात यह है कि सीएम चन्नी ने फोन पर मामले को निपटाने से इनकार कर दिया। इस पूरे विवाद पर कांग्रेस का कहना है कि आखिरी वक्त में पीएम मोदी का रास्ता बदल दिया गया। उन्हें हवाई मार्ग से जाना था, लेकिन वे सड़क मार्ग से आए। यह पूरे विवाद का वह पहलू है जिसका सामना गृह मंत्रालय और कांग्रेस कर रही है।