कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काफी सक्रिय हो चुकीं हैं. वह अपने राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान समाज के हर वर्ग का दौरा कर उनकी गतिविधियों को जानने की कोशिश में लगी हुई हैं. बाराबंकी में उन्होंने खेत पर महिला किसानों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर कुलियों के एक समूह से बातचीत कर उनकी समस्या जानने का प्रयाश किया.
.jpg)
प्रियंका गांधी लखनऊ से ट्रेन से ललितपुर पहुंचीं. इससे पहले, उन्होंने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बातचीत भी की थी. इस दौरान कुलियों ने प्रियंका गांधी को अपनी रोजी-रोटी की समस्या और लॉकडाउन के दौरान स्टेशन बंद रहने से होने वाले आर्थिक असर के बारे में बताया. प्रियंका ने उन्हें अपनी सरकार बनने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रियंका गांधी ट्रेन से ललितपुर के लिए रवाना हुई और मृतक किसान के परिवारों से मुलाकात की.
बुंदेलखंड, ललितपुर: पीड़ित किसान परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 29, 2021
https://t.co/NiDfsMUXhd
दरअसल ललितपुर में खाद के लिए लाइन में खड़े एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. बुंदेलखंड के किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं. वहां लोगों को 2-2 दिनों तक खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है.

किसान परिवार से मिलने के बाद प्रियंका ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार किसानों पर दमन और अत्याचार कर रही है। बुंदेलखंड में 4 किसानों की जानें सरकार के कुशासन की वजह से गईं. कालाबाजारी, कर्ज, फसलों की बर्बादी, महंगाई जैसी वजहों से किसानों पर भारी बोझ है और सरकार कुछ नहीं कर रही है.
भाजपा सरकार किसानों पर दमन और अत्याचार कर रही है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 29, 2021
बुंदेलखंड में 4 किसानों की जानें सरकार के कुशासन की वजह से गईं। कालाबाजारी, कर्ज, फसलों की बर्बादी, महंगाई जैसी वजहों से किसानों पर भारी बोझ है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। pic.twitter.com/YXLtJOQWU9