भोपाल। राज्य सरकार ने टीकमगढ़ जिले के ग्राम पनियारखेड़ा के दो स्थानों पर भूमि आरक्षित की है तथा इसमें पायरोफिलाईट खनिज का उत्खनन किया जायेगा। ग्राम पनियारखेड़ा में पहला स्थान 4.500 हैक्टेयर का है जबकि दूसरा स्थान 8.903 हैक्टेयर का है।

इन दोनों स्थानों को मप्र गौण खनिज नियम 1996 के तहत राज्य खनिज निगम के पक्ष में आरक्षित किया गया है। अब खनिज निगम इस पर पायरोफिलाईट खनिज का उत्खनन करा सकेगा।