मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, राहुल भाईजान आप देश के मुसलमानों की चिंता करते हैं, यह ठीक है लेकिन कश्मीरी हिंदुओं पर चुप्पी साध जाते हैं। देश सब समझ रहा है, आप ही नहीं समझना चाह रहे हैं। इसलिए प्रशांत किशोर को आपको समझाना पड़ रहा है।
राहुल भाईजान आप देश के मुसलमानों की चिंता करते हैं, यह ठीक है लेकिन कश्मीरी हिंदुओं पर चुप्पी साध जाते हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 29, 2021
देश सब समझ रहा है, आप ही नहीं समझना चाह रहे हैं। इसलिए #PrashantKishor जी को आपको समझाना पड़ रहा है। pic.twitter.com/oqwYUJ9K29
कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए अपने घोषणापत्र में जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया।@OfficeOfKNath जी भाजपा सरकार पर सवाल उठाने से पहले जरा आप अपने 15 महीने के कार्यकाल की एक भी उपलब्धि बता दें। pic.twitter.com/2Yk8VIYKm7
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 29, 2021
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए अपने घोषणापत्र में जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। कमलनाथ भाजपा सरकार पर सवाल उठाने से पहले जरा आप अपने 15 महीने के कार्यकाल की एक भी उपलब्धि बता दें।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना लागू कर प्रदेश सरकार गरीब भाई-बहनों को जमीन का हक दिलाने वाली देश की पहली सरकार बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होने वाली योजना के तहत सरकार परिवार को रहने के लिए नि:शुल्क भूखंड उपलब्ध कराने के साथ पट्टा भी देगी।
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना को रिकॉर्ड समय में लागू कर भाजपा सरकार ने इस बात को फिर साबित किया है कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती है बल्कि गांव-गरीब और किसान की चिंता कर उनके हित में योजनाओं को लागू भी करती है।2/2
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 29, 2021
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना को रिकॉर्ड समय में लागू कर भाजपा सरकार ने इस बात को फिर साबित किया है कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती है बल्कि गांव-गरीब और किसान की चिंता कर उनके हित में योजनाओं को लागू भी करती है।