Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 12 लोग जिंदा जल गए। बाड़मेर जोधपुर हाईवे से गुजर रही लग्जरी बस और टैंकर आपस में टकरा गया। हादसे के वक्त बस में करीब 25 लोग सवार थे और टक्कर के बाद बस में आग लग गई।
#UPDATE | Total 8 dead so far in the collision between a passenger bus and a truck near Pachpadra in Rajasthan's Barmer district: SP Deepak Bhargava
— ANI (@ANI) November 10, 2021
आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री अपने आप कों बचा भी नहीं पाए। और कुछ यात्री बस से बाहर की और कूद गए। आग में बारह लोगों की मौत हो गई। दस लोगों को बस से बाहर निकाला गया। अन्य तीन की अभी भी तलाश की जा रही है। बस में आग इतनी भीषण थी कि बस का अधिकांश हिस्सा जल कर राख हो गया। हादसे के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिकिर्या देते हुए कहा कि, बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना के संबंध में जिला कलेक्टर, बाड़मेर से फोन पर वार्ता कर राहत-बचाव कार्यों के संबंध में निर्देशित किया है। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।