निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने सोमवार शाम को अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिल्म के किरदारों के बारे में बताता है। मोशन पोस्टर को देखकर साफ है कि करण की आने वाली फिल्म की कहानी क्रिकेट से जुड़ी हुई है। वीडियो में क्रिकेट कमेंट्री भी सुनी जा सकती है। फिल्म में राजकुमार राव महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि जाह्नवी कपूर भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

इस वीडियो की शुरुआत में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कभी-कभी लोगों को एक सपना पूरा करने की जरूरत होती है। इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, "मैंने दो दिलों वाला एक सपना चुना।" पेश है मिस्टर एंड मिसेज माही। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 अक्टूबर 207 को रिलीज होगी।

गौरतलब है कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर सबसे पहले रूही फिल्म में नजर आए थे।