भोपाल- मध्यप्रदेश सरकार अब ग्वालियर, सीधी और अशोक नगर में तीन नए राजमार्ग बनाने जा रही है। यह राजमार्ग लगभग 140 किलोमीट लंबाई के होंगे तथा इनके निर्माण में चार सौ करोड़ रुपये से अधिक का व्यय होगा। राशि अब राज्य सरकार अपने बजट से लोक निर्माण विभाग को देगी।
उल्लेखनीय है किइससे पहले यह सड़कें एशियन डेवलपमेंट बैंक की परियोजना में शामिल थीं लेकिन अन्य योजना में मार्ग का कुछ हिस्सा बन जाने से अब इन्हें विभाग ही बनाएगा। वहीं, 14 मुख्य जिला मार्ग भी सरकार अपने बजट से ही बनाएगी। अधिकारिक सूत्रों का कहना है किग्वालियर में डबरा-पिछोर-इंदरगढ़-पंडोखर नया राजमार्ग बनाया जाएगा। यह मार्ग 54 किलोमीटर लंबा होगा और लागत लगभग 33 करोड़ रुपये आएगी।
इसी तरह अशोक नगर जिले में अशोक नगर पीपरई-मुंगावली-कजिया-बीना राजमार्ग बनाया जाएगा। इसकी लंबाई सिर्फ साढ़े सात किलोमीटर रहेगी और लागत 23 करोड़ रुपये आएगी। जबकिसीधी जिले में मानिकपुर-सेमरिया-रीवा-गड्ढी-रामपुर नैकिन तिलवारी - हरदी-जनकपुर मार्ग को राजमार्ग बनाया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग 122 किलोमीटर रहेगी और लागत 364 करोड़ रुपये आएगा। बताया जाता है किवन या निजी भूमि के अधिग्रहण की वजह से 14 मुख्य जिला मार्ग भी राज्य सरकार अपने बजट से बनाएगी।