कानपुर में पीयूष जैन के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा हैं. इस ऑपरेशन में अब तक अरबों रुपये मिल चुके हैं. नगदी के रूप में जो पैसा मिला है वह इतना है कि उस पैसे की गिनती अभी जारी है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 150 करोड़ रुपये की राशि व अन्य संपत्तियां जब्त की गई हैं. बाकी कैश काउंटिंग का काम अभी भी पिछले कई घंटे से 8 कैश काउंटिंग मशीनों से चल रहा है. इस बीच उद्योगपति पीयूष जैन के पुत्र प्रत्यूष जैन से पूछताछ के लिए एक टीम दूसरे स्थान पर गई है.
#WATCH | As per Central Board of Indirect Taxes and Customs chairman Vivek Johri, about Rs 150 crores have been seized in the raid, counting still underway.
— ANI (@ANI) December 24, 2021
Visuals from businessman Piyush Jain's residence in Kanpur. pic.twitter.com/u7aBTJhGxW
कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर जीएसटी खुफिया निदेशालय (डीजीजीआई) और आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस ऑपरेशन में घर की अलमारी में इतना पैसा मिला कि उन्हें पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने मीडिया को बताया कि अब तक करीब 150 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नोटों की गिनती अभी जारी है.
डीजीजीआई और आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई को अब तक 8 घंटे से अधिक समय हो चुका है. फिर भी मालिक जाचं एजेंसी की पहुंच से बाहर है. नोट गिनने के लिए छह मशीनों का ऑर्डर दिया गया था. हालांकि नोटों के बंडल इतने बड़े थे कि मशीनें कम पड़ रही थीं. इसके बाद दो और उपकरणों का ऑर्डर दिया गया. फिलहाल डीजीजीआई विभाग के अधिकारी 8 मशीनों की मदद से नोटों की गिनती कर रहे हैं, नोटों की गिनती अभी जारी है.
छापेमारी के दौरान पीयूष जैन घर से बाहर थे. अब तक नोटों से भरे 6 बड़े बक्सों की गिनती हो चुकी है. ये सभी बॉक्स स्टील के बने हैं. इन नोटों को बॉक्स में भरकर आयकर विभाग के अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए ले गए हैं. नोट लेने के लिए पीएसी को भी बुलाया गया है,लेकिन छापेमारी अभी जारी है.