सर्दी के मौसम में लौंग की अहमियत बढ़ जाती है और यह हमारे लिए अधिक उपयोगी हो जाता है। सर्दी में लौंग से बनी चाय हमारे लिए काफी फायदेमंद होती है। लौंग की चाय हमें सर्दी, जुकाम और बुखार में ही आराम नहीं पहुंचाती बल्कि इससे हमें और भी कई फायदे हासिल होते हैं।

साइनस में राहत:

लौंग की चाय साइनस की परेशानी में राहत देती है। आप सुबह एक कप गर्म लौंग की चाय पीएं। लौंग में मौजूद इजेनॉल के कारण लौंग बलगम हटाता है और गर्माहट देता है। इससे साइनस से पीड़ित व्यक्ति को आराम मिलता है।

पेट को फायदा:

लौंग की चाय पेट के लिए भी फायदेमंद होती है। पेट के कीड़े मारती है लौंग की चाय। लौंग की चाय में एंटी इन्फ्लेमेटरी कम्पाउंड होता है, जो शरीर से परजीवी हटाने का काम करता है। इससे पेट दर्द और डायरिया ठीक होता है।

सही पाचन:

लौंग की चाय पाचन को दुरुस्त रखती है। दोपहर या रात को खाना खाने से पहले एक कप लौंग की चाय पीने से रक्त संचरण और सलाइवा बनना बढ़ जाता है, इससे खाना आसानी से पचता है। लौंग से एसिडिटी की समस्या दूर होती है और पेट दर्द में भी आराम मिलता है।

दर्द में आराम:

लौंग की चाय मसूड़ों और दांतों की परेशानी में भी राहत देती है। अगर आपके मसूड़ों और दांतों में दर्द हो तो आप गरम लौंग की चाय से कुल्ला कीजिए। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और आपको दर्द में आराम महसूस होगा।

बुखार से बचाव:

लॉंग की चाय हमें बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाती है और बुखार में राहत देती है। लौंग की चाय में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है। लौंग की चाय में सूजन दूर करने वाले और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लड़ने वाले तत्व भी होते हैं। लौंग में ऐसे गुण भी होते हैं जो बुखार कम कर देते हैं और इम्यूनिटी स्तर बढ़ा देते हैं। 

लौंग में एंटीसेप्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिस वजह से लौंग की चाय से बहुत सारे त्वचा के इंफेक्शन भी ठीक हो जाते हैं। लौंग की चाय पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इस तरह लौंग की चाय में हमारे लिए बहुत से फायदे होते हैं।

मुंह की बदबू होगी दूर:

कई लोग मुंह की बदबू से परेशान होते हैं। लौंग की चाय पीने से मुंह की बदबू की समस्या दूर होती है। दांतों में पायरिया की समस्या से पीड़ित लोग हों या काफी देर भूखे पेट रहने से मुंह से आने वाली बदबू की समस्या, इसमें लौंग से राहत मिलती है। 

लौंग हमें सांस की बदबू और दांतों के दर्द की परेशानी में राहत देता है। इसके लिए आपको 40 से 45 दिनों तक लगातार रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग रखना होगा।

यूं बनाएं चाय:

आप लोग की चाय बनाने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं। पहले एक चम्मच लौग को मिक्सी में पीस लें। अब इसे एक कप पानी में डालकर 5-10 मिनट उबलने दीजिए, जब ये उबलने लगे तो इसमें आधा चम्मच चाय पत्ती मिलाकर इसे कुछ और देर उबलने दें।

अब इसे छान लीजिए। फिर इसे किसी कप में लेकर गर्मागर्म पीएं या फिर फ्रिज में रख लें। इसे इस्तेमाल के वक्त गर्म करें और पीएं।