जैसे-जैसे पांच राज्यों के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दल एक-दूसरे पर दोष मढ़ने लगे हैं। उधर, यूपी में परफ्यूम कारोबारियों पर इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद रामनगरी अयोध्या का दौरा किया। अयोध्या में हनुमानगढ़ और रामल्लाह की पूजा करने के बाद, उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की।
प्रभु श्रीराम की पुण्य जन्मभूमि श्री अयोध्या जी को नमन करता हूँ, यहाँ आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ। https://t.co/6IhwnN0jt9
— Amit Shah (@AmitShah) December 31, 2021
इस बीच गृह मंत्री ने कहा कि, समाजवादी इत्र की दुर्गंध आज पूरे प्रदेश में फैल गई है। आज जब इत्र वाले मित्र के काले धन पर रेड पड़ रही है तो इनके पेट में उबाल हो रहा है। उन्होंने कहा, कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं ? राम नवमी के उत्सव को किसने बंद किया था ? दीपोत्सव को किसने बंद किया था ? राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था ? ये हमको याद रखना चाहिए। सपा के शासन में तीन 'P' हुआ करते थे- 1- परिवारवाद 2- पक्षपात 3- पलायन जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन 'V' के आधार पर चलती है- 1- विकास 2- व्यापार 3- सांस्कृतिक विरासत।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अयोध्या को अपना प्राचीन गौरव वापिस मिला है। यहां पर प्रभु श्री राम के नाम पर श्री राम अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है, जो दुनिया भर के राम भक्तों को अयोध्या लाने का कार्य करेगा। बुआ-बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था। आज नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आस्था को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं। जब देश के जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई, तो नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें और आज मैं देख कर आया हूं कि रामलला का मंदिर उसी स्थान पर आज बन रहा है।
इस भूमि ने वर्षों तक प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के लिए संघर्ष किया है। यहां अनेक बार विनाश भी हुआ, निर्माण भी हुआ। मगर हर बार विनाश पर निर्माण ने विजय प्राप्त की। 'भ्रष्टाचार के इत्र' की दुर्गंध से पता चल रहा है, सपा के पापों की जड़ें कितनी गहरी हैं। इन जड़ों पर जब वार हो रहा है तो अखिलेश जी... आप 'छटपटा' क्यों रहे हैं ? गृह मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के नाम से " श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा " बनाया जा रहा है। वह दुनिया भर से राम भक्तों को अयोध्या लाने का काम करेंगे।