सब्यसाची ने हाल ही में अपना नया ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया था जिसके चलते लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया था। इस कलेक्शन का नाम 'इंटीमेट फाइन ज्वैलरी' है। सब्यसाची ने इंटिमेट फाइन ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया है। साथ ही रॉयल बंगाल मंगलसूत्र और बंगाल टाइगर आइकॉन नेकलेस कलेक्शन की तस्वीरें भी शेयर कीं।
जिसकी कई तस्वीरें डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। हेटेरोसेक्सुअल और गे कपल्स द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र पहने हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में मॉडल्स अंडरगारमेंट्स पहने और मंगलसूत्र दिखाती हुई नजर आ रही हैं, जिससे यूजर्स में नाराजगी है। यूजर्स का कहना है कि डिजाइनर ने हिंदू संस्कृति का अपमान किया है जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए इस विज्ञापन अभियान को वापस लेना चाहिए।
सोशल मीडिया यूजर ने विरोध में लिखा कि जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मंगलसूत्र बिक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह विज्ञापन एक अभियान ब्लू फिल्म की तरह है क्योंकि ऐसा लग रहा है कि यहां मंगलसूत्र की जगह किसी अश्लील फिल्म का प्रचार किया जा रहा है. यह समाज के लिए हानिकारक है।