देवास जिले के खातेगांव के संदलपुर के पास एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन तेंदुलकर सुबह कार में सवार होकर इंदौर से निकले थे। चोपड़ा के सामने धन तालाब घाट पर ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने के बाद उनका काफिला बागली पंजापुरा होते हुए संदलपुर के लिए रवाना हुआ।

सूचना मिलने के बाद लोग सचिन के स्वागत के लिए सड़क पर खड़े हो गए, कई लोगों ने सचिन की कार पर फूल बरसाए तो कई लोग हाथों में झंडे लिए खड़े नजर आए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर अपने एजुकेशन प्रोजेक्टर के साथ सीहोर जिले के लडकुई पहुंचेंगे।