अब अगले राउंड में अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी की निगरानी में इसका दूसरा राउंड होगा, जिसमें से टॉप-10 शहरों का चयन किया जाएगा। यह राउंड 14 से 17 दिसंबर के बीच होगा।
चार माह तक चले इस चैलेंज में सागर शहर में विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। होटल्स, फूड हब, रेस्टोरेंट, दुकानों, भंडार गृहों और प्रसाद वितरण केंद्रों को लाइसेंस दिए गए। खाद्य सामग्री की सैपलिंग की गई। जनता को जागरूक करने के लिए कई स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया। इसके आधार पर देश के 109 शहरों का मूल्यांकन केंद्रीय स्तर से किया गया। इसके बाद चयनित देश के टॉप-20 शहरों में सागर शहर का चयन हुआ है। अब इन टॉप-20 शहरों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय स्तर की ज्यूरी करेगी। इस ज्यूरी में मिलान अर्बन फूड पॉलिसी पैक्ट (एमयूएफपीपी), फूड फाउंडेशन आदि के सदस्य भी शामिल रहेंगे। यह मूल्यांकन 14 से 17 दिसंबर के बीच किया जाएगा।