मध्यप्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित श्री प्रभाष जोशी स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से जाने माने पत्रकार अरूण त्रिवेदी को नवाजा गया है. मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पं.गिरीश गौतम ने उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किया,इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया.

समारोह में बीजेपी विधायक और निवर्तमान मेयर मालिनी गौड़,विधायक आकाश विजयवर्गीय और अमर उजाला डिजीटल के संपादक वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक भी मौजूद रहे. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रथम पुरस्कार के रूप में न्यूज़ 18 के असिस्टेंट न्यूज़ एडीटर  अरुण त्रिवेदी (न्यूज-18 एमपी) को दिया गया,उनका चयन प्रदेश के प्रतिष्ठित संपादकों की ज्यूरी ने किया है. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम विधायक मालिनी गौड़ ने उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किया.