भोपाल, नई दिल्ली, एजेंसी,
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज भी कड़ाके की सर्दी जारी है. पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है।
मप्र के ग्वालियर से लेकर धार और भोपाल से लेकर जबलपुर तक ठंड है। भोपाल में बीती रात ही न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। उधर देश के कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार जताए गए हैं. बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत आदि में आज बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
भोपाल में न्यूनतम तापमान आठ के आसपास रहने के आसार हैं दिल्ली में सुबह से ही राजधानी में घना कोहरा छाया रहा. पालम, सफदरजंग इलाके में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई।