देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे। जिसके बाद आज इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। जिसमें दादर नगर हवेली सीट से शिवसेना प्रत्याशी कलाबेन देलकर ने जीत हासिल की है।

चुनाव आयोग ने असम में पांच, पश्चिम बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र , मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव आयोजित किया था।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत :
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। मंडी लोकसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने भाजपा उम्मीदवार कौशल ठाकुर को हराया है। हिमाचल की 2 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। प्रतिभा सिंह ने 8,766 मतों से जीत हासिल की है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 3.89 लाख वोटों से यह सीट जीती थी। बीजेपी सांसद रामस्वरूप के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
Final #UPDATE | Congress wins all three Assembly seats in Himachal Pradesh that went to by-polls on October 30th. pic.twitter.com/HKcYAlHtEa
— ANI (@ANI) November 2, 2021
महाराष्ट्र के बाहर पहली शिवसेना सांसद बनीं कलाबेन देलकर :
दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व सांसद मोहन देलकर की पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन देलकर ने 47,447 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार महेश गावित को हराया है। कलाबेन की जीत के साथ शिवसेना ने पहली बार महाराष्ट्र के बाहर लोकसभा चुनाव जीता है।