मध्यप्रदेश के माथे पर लगा कुपोषण के कलंक को मिटाने के लिए मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कमेटी गठित की है. इस कमेटी के अध्यक्ष प्रो शमिका रवि को बनाया है. प्रोफेसर शमिका रवि प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की मेंबर रह चुकी है.

इस कमेटी में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास और अटल बिहारी बाजपेई सुशासन नीति एवं विश्लेषण संस्थान द्वारा नामांकित दो विषय विशेषज्ञ को शामिल किया गया है. कमेटी प्रदेश शिशु मृत्यु दर और कुपोषण स्थिति का अध्ययन कर सरकार को सुझाव देगी. यहां यह उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में शिशु मृत्यु दर सुडान से भी खराब है. राष्ट्रीय स्तर पर शिशु मृत्यु दर 30 है जबकि मध्यप्रदेश में शिशु मृत्यु दर 46 है.

उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 41 है. छत्तीसगढ़ में 40 शिशु मृत्यु दर है. इसी प्रकार प्रदेश में कुपोषण दर 64 प्रतिशत से बढकर 67 प्रतिशत हो गई है जबकि जनजाति क्षेत्र में यह 80 प्रतिशत है. ... 15-49 आयु वर्ग के 52.5 प्रतिशत किशोरी एवं महिलाएं तथा 25.5 प्रतिशत पुरूष एनीमिया से ग्रसित है। 0-3 वर्ष के बच्चों में 4 में से 3 बच्चे एनीमिया से ग्रसित है.
 

कौन है प्रोफेसर शमिका रवि
ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन वाशिंगटन के इंडिया सेंटर, नई दिल्ली की निदेशक (रिसर्च) प्रो. शमिका रवि प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य रह चुकी है. देश में कोरोना वायरस केस के डेटा पर लगातार काम कर रहीं है.