मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 6:30 बजे हरिद्वार पहुँच चुके है। 2 दिसम्बर यानी आज, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे, देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार में पौधारोपण करेंगे।
तत्पश्चात देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांति कुंज आश्रम द्वारा आयोजित आचार्य श्रीराम शर्मा शताब्दी वर्ष स्मृति व्याख्यानमाला में *"आचार्य श्रीराम शर्मा जी का समग्र जीवन दर्शन"* विषय पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस व्याख्यानमाला को पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी संबोधित कर चुके हैं। व्याख्यानमाला को अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करेंगे।
शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यानमाला @dsvvofficial https://t.co/gsM3LsWy5t
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 2, 2021
गुरुवार को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट में योग सहित एकात्म मानववाद विषयों पर संवाद करेंगे। इस दौरान पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी रामदेव जी, सहयोगी आचार्य बालकृष्ण जी, अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षु एवं अनुयायी उपस्थित रहेंगे।
गावो विश्वस्य मातरः!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 2, 2021
हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय स्थित माता भगवती गौशाला में मा.श्री @DrChinmayP जी के साथ पहुंचकर गौमाता को गुड़ खिलाकर प्रणाम किया।
दुग्धरूपी अमृत प्रदान करने वाली गौ माता की कृपा की अनवरत वर्षा होती रहे, यही प्रार्थना! pic.twitter.com/Ry0hPWj5xO
मुख्यमंत्री चौहान, शाम 5:30 बजे स्वामी अवधेशानंद गिरि जी के साथ गंगा आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम हरिहर आश्रम में करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान, अगले दिन 3 दिसंबर, शुक्रवार को हरिहर आश्रम में पौधारोपण करने के पश्चात दिल्ली के लिए रवाना होंगे।