पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किया बलवा का मामला
आश्रम - 3 वेबसीरीज की टीम पर हमले में अब तक 40 पर एफआईआर
भोपाल
प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार होने वाले चारों को नामजद आरोपित बनाया है। इधर, बजरंग दल ने एक बार फिर प्रकाश झा को चेतावनी देते आगाह किया है कि अगर फिल्म का नाम नहीं बदला तो वह अपने तरीके से समझाएंगे।
पुलिस को नहीं थी प्रदर्शनकारियों के हंगामे की सूचना
प्रकाश झा के साथ अभद्रता व हंगामा करने की जानकारी थाना स्तर के साथ ही आला अधिकारियों को नहीं थी। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोपहर चार बजे बजरंग दल के लोगों ने अलग-अलग रास्तों से जाना शुरू कर दिया था। इनकी रणनीति क्या थी। इस संबंध में जिला डीएसबी का नेटवर्क भी पूरी तरह से फेल था। पुलिस को प्रदर्शनकारियों ने इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी।
क्रू टीम ने कलियासोत पर की शूटिंग
घटना के बाद सोमवार तड़के प्रकाश झा और उनकी टीम पुरानी जेल से कालियासोत पर शूटिंग करने चली गई थी। हालांकि टीम की बस व अन्य कारें अभी पुरानी जेल में ही खड़ी हैं। टीम को अब पुलिस सुरक्षा दी जा रही है। प्रकाश झा और उनकी शूटिंग टीम का भोपाल और उसके आसपास के स्थानों पर शूटिंग की जानी है। इस दौरान उनकी टीम 25 नवंबर तक भोपाल में रहेगी। अब टीम को पुलिस सुरक्षा दी जाएगी, जिसकी पुष्टि डीआइजी इरशाद वली ने की है।