भोपाल: प्रदेश में छह और निजी कंपनियां कों मंडी लायसेंस मिलेगा। राज्य मंडी बोर्ड को इन कंपनियों ने आवेदन दिया है। इनमें शामिल हैं : मेसर्स एनबीएची इंटरप्राईजेस प्रालि विदिशा, ग्रीन एग्रीवोल्युशन प्रालि (डीहाट टीएम) इटारसी जिला होशंगाबाद (दो नये क्रय केंद्रों हेतु), मेसर्स इटारसी आईल्स एण्ड फ्लोर्स प्रालि इटारसी, मेसर्स प्रशस्त फूड प्रोडक्ट्स प्रालि इंदौर, मेसर्स हीरा ट्रेडर्स बुधनी जिला सीहोर (इसने मंडी लायसेंस की अवधि चार वर्ष बढ़ाने का आवेदन दिया है) तथा मेसर्स कपिल एण्ड संस दमोह।

राज्य मंडी बोर्ड ने लायसेंस स्वीकृत करने के पूर्व इन छहों कंपनियों के बारे में अपने आंचलिक कार्यालयों से जानकारी मांगी है कि उनका किसी मंडी समिति में बकाया तो नहीं है तथा इनके द्वारा किसानों का कोई भुगतान तो नहीं रोका गया है।