भोपाल: राज्य के एमएसएमई विभाग के अंतर्गत भोपाल के गोविन्दपुरा इण्डस्ट्रीयल एरिया में 29 उद्योग पंजीकृत उत्पाद से हटकर अन्य कार्य कर रहे हैं। इस इण्डस्ट्रीयल एरिया में कुल 1197 इकाईयां स्थापित हैं जिनमें से 1169 इकाईयां कार्यरत एवं 28 बंद पड़ी हैं। एमएसएमई विभाग से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, जो इकाईयां बंद पड़ी हैं, उनके कारणों के कोई अभिलेख विभाग के पास संधारित नहीं हैं। विभाग का कहना है कि वह ऐसी जानकारी संधारित नहीं करता है।

ये 29 इकाईयां पंजीकृत उत्पाद से हटकर कार्य रही हैं :

विभाग के अनुसार, गोविन्दपुरा इण्डस्ट्रीयल एरिया में 29 इकाईयां पंजीकृत उत्पाद से हटकर अन्य कार्य रही हैं। इनमें शमिल हैं : मेसर्स मल्टी इण्डस्ट्रीज भूखण्ड क्रमांक 13 सेक्टर सी में फेब्रीकेशन वर्क एण्ड फॅाउण्ड्री के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स मित्तल इस्पात भूखण्ड क्रमांक 69 सेक्टर ए हैवी फेब्रीकेशन के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स संजय स्टील भूखण्ड क्रमांक 9-10 सेक्टर डी फेब्रीकेशन के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स राजदीप इण्डस्ट्रीयल प्रोडक्ट भूखण्ड क्रमांक 14/1 सेक्टर जी फेब्रीकेशन एवं मशीनिंग के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स सोखी ब्रदर्स भूखण्ड क्रमांक 18/1 सेक्टर बी फेब्रीकेशन नटबोल्ट के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स डनहिल प्रोडक्ट शेड क्रमांक 7 औद्योगिक संस्थान हैवी फेब्रीकेशन के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स डनहिल प्रोडक्ट शेड क्रमांक 7 औद्योगिक संस्थान हैवी फेब्रीकेशन के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स पल्प एण्ड सेल्यूलोज भूखण्ड क्रमांक 32 से 25 सेक्टर बी पेपर एण्ड पेपर बोर्ड स्ट्रा बोर्ड के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स पवन इण्डस्ट्रीज भूखण्ड क्रमांक 12 सेक्टर सी ट्रक बस बाडी फेब्रीकेशन के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स कोचर ग्लास भूखण्ड क्रमांक 18-19 सेक्टर ए टफन ग्लास के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स बरनाला इण्डस्ट्रीज भूखण्ड क्रमांक 143 ए सेक्टर एच जनरल फेब्रीकेशन, मशीनिंग कम्पोनेंट क्रेन के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स आज्ञा इंटरप्राईजेस भूखण्ड क्रमांक 48-49 सेक्टर ए मशीनिंग के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स समर्पण इण्डस्ट्रीयल कंपनी भूखण्ड क्रमांक 18 सेक्टर बी फेब्रीकेशन एवं मशीनिंग के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स एमएस इंटरप्राईजेस भूखण्ड क्रमांक 18 सेक्टर बी फेब्रीकेशन के स्थान पर वेयरहाउसिंग,  मेसर्स विघ्रेश वेयरहाउस एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर प्रालि भूखण्ड क्रमांक 13 सेक्टर ए आयुर्वेदिक मेडिसिन के स्थान पर वेयरहाउसिंग, मेसर्स नर्मदा व्हीकल प्रालि संचालक विजय अग्रवाल भूखण्ड क्रमांक 17 सेक्टर ए सर्विसेस एवं रिपेरिंग के स्थान पर शोरुम,  मेसर्स वरेण्यम मोटर्स प्रालि संचालक विशाल जौहरी (होण्डा बाईक/टाटा कार) भूखण्ड क्रमांक 56-57 सेक्टर ए सर्विसेस एण्ड रिपेरिंग के स्थान पर शोरुम, मेसर्स विन-विन आटोमोबाईल्स प्रालि संचालक अवतार सिंह भूखण्ड क्रमांक-1 सेक्टर बी सर्विसेस एवं रपिेरिंग के स्थान पर शोरुम, मेसर्स पटवा सिटी आटोमोबाईल्स प्रालि प्रबंध संचालक जयंत के पटवा भूखण्ड क्रमांक 7-8 सेक्टर ई चार पहिया वाहन रिपेरिंग के स्थान पर शोरुम, मेसर्स सांई छाया आटो लिंक प्रालि संचालक जय मूलचंदानी सर्विसेस एण्ड रिपेरिंग के स्थान पर शोरुम, मेसर्स स्टार लाईन आटोमोबाईल्स संचालक दुश्यंत सिंह भूखण्ड क्रमांक 21 सेक्टर जी सर्विसेस एण्ड रिपेरिंग के स्थान पर शोरुम, मेसर्स जीवन मोटर्स प्रालि संचालक जीवन सिंह छतवाल भूखण्ड क्रमांक 9 ई औद्योगिक संस्थान सर्विसेस एण्ड रिपेरिंग के स्थान पर शोरुम, मेसर्स एमएम मोटर्स संचालक श्रीमती कविता खन्ना शेड क्रमांक 1-2 औद्योगिक संस्थान आटोमोबाईल वर्कशाप के स्थान पर शोरुम, मेसर्स सुरजीत आटो एजेंसी पार्टनर मोहन मनवानी भूखण्ड क्रमांक 27 सेक्टर जी सर्विसेस एण्ड रिपेरिंग के स्थान पर शोरुम एवं मेसर्स डायवर्सिफाईड इंजीनियरिंग एण्ड इंडीक्राफ्टस प्रोपराईटर जिनेन्द्र जैन भूखण्ड क्रमांक 24/25 सेक्टर जी फब्रीकेशन के स्थान पर रिपेरिंग एण्ड सर्विसेस आपे शोरुम। इसी प्रकार, मेसर्स अधीशा इण्डस्ट्रीज भूखण्ड क्रमांक 11 ए सेक्टर जी, मेसर्स मार्डन वेयरहाउस भूखण्ड क्रमांक 9 सेक्टर सी, मेसर्स जीवन मोटर्स भूखण्ड क्रमांक 8 औद्योगिक संस्थान तथा मेसर्स आस्था इण्डस्ट्रीयल कंपनी भूखण्ड क्रमांक 2-3 सेक्टर सी भी पंजीकृत उत्पाद निरस्त होने के बावजूद भी वेयरहाउस चला रहे हैं।

जिला उद्योग केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि पंजीकृत उत्पाद के स्थान पर अन्य कार्य करने पर 29 इकाईयों को नोटिस जारी किये जा चुके हैं, लेकिन न्यायालय से स्थगन आदेश लिये जाने के कारण इन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।