राजनीति के खिलाड़ी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा क्रिकेट में हाथ आजमाते हुए

वहीँ, आज मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि, ममता दीदी सिद्धि विनायक जा रही हैं, कमलनाथ जी हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, केजरीवाल जी तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं, राहुल जी कश्मीरी पंडित बन रहे हैं। देश को और कितने अच्छे दिन चाहिए? उन्होंने कहा, ममता दीदी ने राष्ट्रगान का अपमान कर देश और रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है। UPA में कई ऐसे लोग है जो भारत बदनाम, सेना बदनाम, वैक्सीन बदनाम के नारे लगाते घूमते हैं और हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं।

गृहमंत्री ने कहा, न बुआ साथ, न बबुआ साथ, न ममता दीदी साथ, न शरद पवार साथ। फिर भी कपिल सिब्बल कांग्रेस को UPA की आत्मा बता रहे हैं। जब सारे दल साथ छोड़ रहे हैं, तो बिना शरीर के ये ‘आत्मा’ अब 'प्रेतात्मा' बन कर ही घूमेगी। उन्होंने कहा, किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर धोखा देने वाली कांग्रेस ने सत्ता के लिए हमेशा से जनता को बेवकूफ बनाने का ही काम किया है। इसी कारण आज कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के घटक दल उसका साथ छोड़ कर जा रहे हैं।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, मास्क के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए प्रदेश पुलिस 'नो मास्क-नो मूवमेंट' अभियान चलाएगी। तीन दिन चलने वाले इस अभियान में पुलिसकर्मी लोगों से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए विनम्रता के साथ निवेदन करेगी।

इससे पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 30 नवम्बर को रायफल ताने देखा गया था, उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, आज भोपाल स्थित मप्र शूटिंग अकादमी में खेलों के लिए हमारे शूटर्स के समर्पण ने मुझे भी रायफल पर हाथ आजमाने के लिए प्रेरित किया।