107 साल पहले चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को कनाडा से भारत लाया गया और अब काशी में प्रतिष्ठित किया जा गया। माता अन्नपूर्णा की इस प्राण प्रतिष्ठा पूजा में स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। करीब 107 साल पहले वाराणसी से चोरी हुई यह मूर्ति कनाडा में 15 अक्टूबर को मिली थी।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा मंत्र जाप के बीच एक धार्मिक समारोह के बाद 11 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से पत्थर की मूर्ति बरामद की गई थी। प्रतिमा के वाराणसी पहुंचने के साथ ही मां अन्नपूर्णा की चार दिवसीय 'शोभा यात्रा' रविवार रात समाप्त हो गई। तीर्थयात्रा के दौरान अंतिम गंतव्य पर पहुंचने से पहले कासगंज, कानपुर, अयोध्या समेत विभिन्न स्थानों पर मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का धूमधाम से स्वागत किया गया।
मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को लाल रंग का लहंगा पहनाया गया था, जबकि उनके सिर पर चांदी का छत्र रखा गया था। दिल्ली से काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा के दौरान, मूर्ति को एक शानदार लकड़ी के सिंहासन पर विराजमान किया गया था। मां अन्नपूर्णा को भोजन और पोषण की देवी माना जाता है। मूर्ति 17 सेमी ऊंची, 9 सेमी चौड़ी और 4 सेमी मोटी है।
इससे पहले रविवार को सीएम आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना की प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देवी अन्नपूर्णा की 'शोभा यात्रा' यहां पहुंचेगी और यहां देवी की मूर्ति स्थापित की जाएगी।