भोपाल। MP शासन ने रेप केस में गिरफ्तार जल संसाधन विभाग के एक उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
यह उपयंत्री गौरव जैन मंदसौर जिले के शामगढ़ में स्थित एसएसपीआईयू में पदस्थ था तथा उसे टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने धारा 306, 376 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी की सूचना पर यह निलम्बन आदेश जारी किया गया है।