चीन और ताइवान के बीच चल रहे विवाद में पहली बार ताइवान ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि अमेरिका हमारी सेना को प्रशिक्षण दे रहा है।
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अमेरिकी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "अगर चीन द्वारा ताइवान पर हमला किया जाता है, तो मुझे विश्वास है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ताइवान की सहायता के लिए आगे आएगा।"
उन्होंने कहा कि ताइवान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अमेरिका व्यापक सहयोग कर रहा है। वहीं चीन से ताइवान को मिली धमकियों के बावजूद मैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के लिए तैयार हूं. ताकि किसी भी गलतफहमी को दूर किया जा सके और राजनीतिक प्रोटोकॉल के अनुसार मतभेदों को सुलझाने का काम किया जा सके.
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1979 से ताइवान को मान्यता दी है, लेकिन चीन इसे एक अलग देश नहीं मानता है। चीन ने बार-बार कहा है कि ताइवान हमारा हिस्सा है और आने वाले समय में इसे चीन में मिला लिया जाएगा।