Goa: देश के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. गोवा में ममता बनर्जी की मौजूदगी में पेस ने तृणमूल कांग्रेस का हाथ पकड़ा. इवेंट के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि टेनिस स्टार लिएंडर पेस उनके छोटे भाई की तरह हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लिएंडर पेस टीएमसी में शामिल हो गए हैं. मैं बहुत खुश हूं वह मेरे छोटे भाई के समान है. मैं उन्हें तब से जानती हूं जब मैं युवा मंत्री थी और वह बहुत छोटे थे.'
Panaji: Tennis champion Leander Paes joins TMC in Goa, in the presence of West Bengal CM and party chief Mamata Banerjee. pic.twitter.com/rfcDXGjSAa
— ANI (@ANI) October 29, 2021
2022 के विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी गोवा में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. ममता बनर्जी गुरुवार शाम गोवा पहुंचीं. टीएमसी ने चुनावी राज्य में भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की उम्मीद से प्रचार किया. अभिनेत्री और पार्टी कार्यकर्ता नफीसा अली भी गोवा में आयोजित कार्यक्रम में टीएमसी में शामिल हुईं.