कोरोना का खतरा, जांच को लेकर सख्ती बढ़ाई...
भोपाल: कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता देख भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों पर कोरोना जांच की सुविधा बढ़ा दी है। प्रत्येक स्टेशनों पर प्रतिदिन सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन पर प्रवेश करने और कहा जा रहा है कि वे जांच में मदद करें। यह सख्ती गुरुवार संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर 16 यात्रियों के संक्रमित मिलने के बाद पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी 16 संक्रमित मिल चुके थे।
बता दें कि संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-पटना स्पेशल बाहर निकलने वाले यात्रियों से भी एक्सप्रेस में सवार होने के पहले प्रवेश करने वाले यात्रियों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की जा रही थी। इनमें से 16 यात्रियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
हालांकि रिपोर्ट आने के पूर्व ही यात्री ट्रेन में सवार होकर यात्रा शुरू कर चुके थे। जिन यात्रियों की जांच की गई इनमें से ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं। अब उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इसी तरह पूर्व में भोपाल रेलवे स्टेशन पर 16 यात्री कोरोना संक्रमित मिले थे।
संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर गुरुवार को 16 यात्री पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव..
प्रशासन और रेलवे ने इन मरीजों के मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि अभी भोपाल रेलवे स्टेशन पर रोजाना 2500 यात्रियों के सैंपल लिए जाते हैं, जबकि स्टेशन से चौबीस घंटे में 30 हजार से अधिक यात्री होकर गुजरते हैं। इनमें स्टेशन पर प्रवेश करने और ट्रेनों से प्लेटफार्म पर उतरने वाले यात्री शामिल है। स्थानीय प्रशासन का लक्ष्य है कि जिस हिसाब से संक्रमित मिल रहे हैं, उसके अनुरूप कम से कम रोजाना 5000 यात्रियों के नमूने लिए जाएं।
सख्ती बरती जाएगी:
यात्रियों के प्रवेश को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वारों से ही प्रवेश दिया जाएगा। यात्रियों को ऐन वक्त से पहले पहुंचना होगा।
कतार में प्रवेश करना होगा, ताकि बारी-बारी से यात्रियों के सैंपल लिए जा सके।
मास्क का उपयोग अनिवार्य करना होगा। ट्रेनों के अंदर बिना मास्क के मिलने पर जुर्माना भरना पड़ेगा।