भोपाल। राज्य सरकार सांसद एवं विधायक निधि के उपयोग के लिये आसर्थिक एवं सांख्यकी संचालनालय का पुनर्गठन करेगा। यह पुनर्गठन कैसा हो, इसके सुझाव देने के लिये एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स राज्य एवं जिला स्तर पर सांख्यिकी/डाटा के संग्रहण/प्रबंधन प्रणाली को अधिक पेशेवर एवं वैज्ञानिक बनाने और राज्य नीति निर्धारण/डाटा के प्रभावी उपयोग भी बतायेगा।

यह टास्क फोर्स के अध्यक्ष नई दिल्ली स्थित वल्र्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के सीनियर फेलो प्रो. अमिताभ कुंडु बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में शामिल किये गये हैं : आईआईएम इहमदाबाद के सांख्यिकी विषय विशेषज्ञ प्रो. रवि डोलकिया, सदस्य स्थाई समिति आर्थिक सांख्यिकी प्रो. जिमोल उन्नी, कोलकाता डेटा विज्ञान के विशेषज्ञ पूर्व आईएएस अतिमाभ पंडा, आईआईएम इंदौर के आईटी विशेषज्ञ डा. दीपक सेठिया, डीएवीवी इंदौर के अर्थमिती विशेष प्रो. गणेश कावडिया, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी इंदौर जेपी परिहार तथा राज्य नीति आयोग के प्रमुख सलाहकार। आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय भोपाल को टास्क फोर्स का संयोजक बनाया गया है।

उक्त टास्क फोर्स तीन माह की अवधि में अपनी रिपोर्ट देगा। इसके सदस्यों को प्रति बैठक दस हजार रुपये की दर से मानदेय या अध्यक्ष को अधिकतम डेढ़ लाख रुपये देय होगा जबकि शासकीय सदस्यों को अधिकतम एक लाख रुपये मानदेय देय होगा।