भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किसी एयरपोर्ट जैसा नजर आता है। रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुछ ही समय बाद 15 नवंबर को इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। रानी कमलापति स्टेशन का पूरी तरह से पुनर्विकास किया गया है।

रानी कमलापति स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स में 900 यात्री बैठ सकते हैं। 2000 हजार यात्री एक बार में एक प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार कर सकते हैं। इसके अलावा दो सबवे बनाए गए हैं। साथ ही इस अंडरग्राउंड मेट्रो से 1500 यात्री गुजर सकेंगे। इस स्टेशन पर आपको एयरपोर्ट जैसी तमाम लग्जरी सुविधाएं मिल जाएंगी। यह एक विश्व स्तरीय स्टेशन है जो अन्य भीड़भाड़ वाले भारतीय रेलवे स्टेशनों से अलग है।

रानी कमलापति स्टेशन देश का पहला स्टेशन है जिसमें यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को अलग-अलग रास्ते मिलेंगे। जिन लोगों को रानी कमलापति से ट्रेन पकड़नी है, वे एयर कॉनकोर द्वारा प्लेटफॉर्म से ट्रेन तक पहुंचेंगे, जबकि यहां से उतरने वाले यात्री मेट्रो का उपयोग करके रेलवे स्टेशन से बाहर निकलेंगे। देश में पहली बार यहां 36 फीट चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया गया है, जिससे लोग आसानी से पार कर सकेंगे।

करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बने इस रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट की तरह ही वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी। जहां यात्री बिना धक्का-मुक्की किए अपनी यात्रा पूरी कर सकें। आइए जानते हैं देश के प्रथम विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन की तस्वीर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की खासियत।

देश का प्रथम विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन यानि रानी कमलापति अंदर से एक हवाई अड्डे की तरह बना हुआ नजर आ रहा है। यह है न्यू इंडिया का नया रेलवे स्टेशन जहां हर किसी को वह सुविधा दी जाती है जो किसी भी एयरपोर्ट पर मिलती है। तस्वीर में दिख रहा एयर कॉनकोर्स 84 मीटर लंबा और 36 मीटर चौड़ा है। जिसमें यात्री भीड़ से बचकर अंदर जा सकेगा। रानी कमलापति स्टेशन पर इस एयर कॉन्कोर्स में 900 यात्री बैठ सकते हैं।