तमिलनाडु हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गयी। रावत की दोनों बेटियों ने अपने माता-पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। जनरल रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी ने आज सुबह दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर से अपने माता-पिता की अस्थियां एकत्र की। जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों ने शुक्रवार को आंखों में आंसू लेकर अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार किया।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शुक्रवार को दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया गया। रावत की बेटियों ने उनके माता-पिता का अंतिम संस्कार किया। जनरल रावत और उनकी पत्नी का संस्कृत में मंत्रोच्चार के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आर्मी बैंड की धुन पर 17 तोपों की सलामी भी दी गई।

800 सैनिकों के अंतिम संस्कार में ये तीनों शामिल हुए थे

देश के पहले सीडीएस, उनकी पत्नी और सेना के 11 अन्य जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. सीडीएस रावत के अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस शामिल हुए। सीडीएस के अंतिम संस्कार में सेना की तीनों शाखाओं के करीब 800 जवान मौजूद थे। कई देशों के सैन्य अधिकारियों ने भी जनरल रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।