मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के बाल वार्ड में आग लगने की घटना को अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रशासनिक दल और बचावकर्मी मौके पर हैं. मैं लगातार स्थिति पर नजर रख रहा हूं।

संबंधित अधिकारी लगातार मेरे संपर्क में हैं। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की उचित देखभाल करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड में बचाव कार्य जोरों पर है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।