छिंदवाड़ा:- शुक्रवार बीती रात नाराज गर्लफ्रेंड के मामले में पुलिस को अपने कीमती 6 घँटे गवाने पढ़ गए. दरअसल शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पटेल कॉलोनी में आम रोड पर एक लड़की को कुछ लोग गाड़ी में जबरदस्ती बिठा कर ले गए हैं लड़की के साथ मारपीट हो रही थी और वह रो रही थी. सूचना पर मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो एक मोटरसाइकिल वहां खड़ी दिखी और लड़की का सामान और  टिफिन बिखरे हुए पाए गए जिसे देखकर सूचना सही प्रतीत हो रही थी, उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर पाई गई.

मोटरसाइकिल का नंबर सर्च किया गया तो वह पातालेश्वर निवासी अज्जू  उर्फ़ अजय करोसिया की पाई गई अजय करोसिया का पता करने पर वह अपने घर पर नहीं पाया गया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था. जिस गाड़ी से लड़की को ले जाना उपस्थित लोगो द्वारा बताया गया उस गाड़ी को राह में पड़ने वाले प्राइवेट एवं शासकीय कैमरों में तलाश करने पर उक्त गाड़ी विकास साहू निवासी प्रदर्शनी कॉलोनी की पाई गई जो विकास साहू की तलाश प्रदर्शनी कॉलोनी मे तलाश करने पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड जो उससे कई दिनों से नाराज हो गई थी. उससे बात नहीं कर रही थी इसलिये उसने उसकी गर्लफ्रेंड को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर रूठी हुई गर्लफ्रैंड को मनाने के लिए वह अपने दोस्त अज्जू और अजय करोसिया के साथ चंदन गांव इमलीखेड़ा तरफ ले गया था. और करीब 1 घंटे बाद जब लड़की को मना लिया और प्यार मनोबल की बातें हो गई तो उसने लड़की को उसके घर ले जाकर छोड़ दिया और इस प्रकार दोनों का  प्यार अपनी गति पर चलने लगा.

पुलिस के 6 घँटे हुए बर्बाद

उक्त युवक और युवती की पतासाजी करने में पुलिस के 6 घँटे बर्बाद हो गए. वहीं पुलिस को लड़की के घर जाकर पता चला के विकास साहू द्वारा बताई गई घटना सत्य है. युवती की युवक से काफी दिनों से बातचीत नहीं होने के कारण मान मनोबल करने के लिए विकास साहू लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले गया था. और जब प्यार ने एक दूसरे को पहचाना तो दोनों के बीच में पुराने गिले-शिकवे दूर हो गए.

प्यार की इस कहानी का अंत होने के साथ ही पुलिस ने भी 6घंटे की मेहनत के बाद विकास साहू और लड़की को तलाश कर उक्त घटना का पटाक्षेप किया और लड़की के परिजनों को समझाइश दी कि अपनी लड़की को समझाइस देकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें अन्यथा किसी दिन इस प्यार के चक्कर में किसी दिन वास्तविक घटना हो गई तो आप अपनी लड़की से हाथ धो बैठेंगे. उक्त कार्यवाही मे उनि राजेश साहू, स उनि कमल ठाकुर, आरक्षक सागर, नितिन रघुवंशी नरेद्र रघुवंशी का कार्य सराहनीय रहा.