प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। उधर, पंजाब की चन्नी सरकार ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। अधिकारियों के अनुसार, तीन दिन में इसकी रिपोर्ट दे दी जाएगी।
जानिए क्या है पूरा मामला :
पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रद्द कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक,किसानों ने प्रधानमंत्री के काफ़िले के सामने वाहन खड़े कर उन्हें एक ब्रिज पर रोक लिया था, जिसके बाद करीब 10 मिनट तक उन्हें उसी ब्रिज पर रुकना पड़ा। जिसके बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा कों ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया और प्रधानमंत्री मोदी का काफ़िला वापस दिल्ली के लिए रवाना हों गया था। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए कहा था कि, पंजाब सरकार कों जल्द ही इसपर एक लिखित जवाब देना होगा।
पूरी घटना पर PM ने दिया बयान :
इस पूरी घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान भी सामने आया था, ANI एजेंसी के अनुसार, भटिंडा हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि भटिंडा हवाई अड्डे पर लौटने पर पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, "अपने सीएम को धन्यवाद कहना, की में भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया"।
बीजेपी का चुनाव प्रचार शुरू होने वाला था :
पंजाब में बीजेपी के चुनाव प्रचार की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से होनी थी। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी लगभग 42,750 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन करने वाले थे और फिर फिरोजपुर में ही एक चुनावी रैली को संबोधित करना था। भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से रैली की तैयारी चल रही थी और पीएम मोदी के साथ पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी मंच पर पहुंचने का कार्यक्रम था।