भोपाल. वर्तमान पीसीसीएफ वन्य प्राणी आलोक कुमार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. इस पद के प्रमुख दावेदार 1987 बैच के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) जेएस चौहान है.
इस की एकमात्र वजह साफ है. चौहान वन विभाग में वन्य प्राणी के मामले में विशेषज्ञ माने जाते हैं. चौहान सितंबर 2023 में रिटायर होंगे. उन्हें काम करने का लंबा समय मिलेगा.
चौहान के अलावा इस पद के लिए 2 और भी दावेदार माने जा रहे हैं. इसमें 1987 बैच के ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) सीके पाटिल और पीसीसीएफ पद पर प्रमोट होने की कतार में खड़े 1988 बैच के असीम श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है.
यहां उल्लेखनीय है कि विभागीय मंत्री विजय शाह ने नाराजगी के चलते सीके पाटिल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन शाखा से हटाकर संरक्षण शाखा में पदस्थ कर दिया था. अब असीम श्रीवास्तव मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक बनने के लिए गणेश परिक्रमा कर रहे हैं. यदि सीनियरिटी कम मेरिट के आधार पर चयन होता है तो चौहान नंबर वन पर है. यदि मैनेजमेंट कोटे से चयन किया जाएगा तो असीम श्रीवास्तव को बनाया जा सकता है.
🏏 खेल
अगले पीसीसीएफ वन्य प्राणी जेएस चौहान होंगे!
चौहान के अलावा इस पद के लिए 2 और भी दावेदार माने जा रहे हैं.