सत्र की शुरुआत में डॉक्टर शिशुपाल यादव श्रीमती कल्पना वर्मा और सुलोचना रावत ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके बाद सदन में दिवंगत भूतपूर्व विधानसभा सदस्य, प्रसिद्ध गांधीवादी एवं समाजसेवी एसएन सुबाराव, डॉ एनपी मिश्रा सहित अन्य महत्वपूर्ण शख्सियतों  को उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत ने अपने कार्यकाल में देश भक्ति और कार्य कुशलता का परिचय दिया उनके निधन से हमने एक वीडियो सेनानायक खोया है।

सदन में इन्हें दी गई श्रद्धांजलि

निधन का उल्लेख.

निम्नलिखित के निधन संबंधी उल्लेख :

श्री नानालाल पाटीदार, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,

श्री मूलचंद खंडेलवाल, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,

श्री गोदिल प्रसाद अनुरागी, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,

श्री शिव चरण पाठक, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,

श्री चंद्रदर्शन गौड़, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,

डॉ. (श्रीमती) रानी दुबे, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य,

श्री ऑस्कर फर्नाडिस, भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री,

डॉ. एस.एन. सुब्बाराव, प्रख्यात गांधीवादी एवं समाजसेवी, डॉ. एन.पी. मिश्रा, भोपाल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक,

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत सहित शहीद अन्य सैन्य अधिकारी, तथा कश्मीर के सोपिया में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद जवान.

नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने भी दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा जनरल बिपिन रावत वास्तव में एक महान योद्धा थे। उनका निधन हम सब के लिए आघात की तरह था।