भोपाल: राज्य के विधि विभाग ने न्यायिक सेवा के सेवारत एवं रिटायर्ड सदस्यों के मंहगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृध्दि करने के आदेश जारी कर दिये हैं। पहले उन्हें 189 प्रतिशत डीए मिलता था जो अब बढक़र 196 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुये मंहगाई भत्ते का लाभ इन्हें गत 1 जुलाई 2021 से दिया जायेगा। बढ़े हुये मंहगाई भत्ते का नकद भुगतान 1 जुलाई 2021 से ही किया जायेगा।