केला एक ऐसा फल है जो शरीर को पूरी ऊर्जा देने का काम करता है। अगर आपको सांस की बीमारी या खांसी या सर्दी है, तो आपको ठंड के मौसम में रात में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह लार या कफ के संपर्क में आने पर सूजन का कारण बनता है। वहीं अगर आपको साइनस की समस्या है तो आपको केले से परहेज करना चाहिए या सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
साइनस क्या है ?
साइनस को मेडिकल भाषा में साइनोसाइटिस कहा जाता है। इस रोग में रोगी की नाक की हड्डी बड़ी हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम होता है। ठंडी चीजों से परहेज करने पर अक्सर यह बीमारी अपने आप दूर हो जाती है, लेकिन जिन्हें लंबे समय से यह समस्या है उन्हें नाक का ऑपरेशन करने की जरूरत है। जिन लोगों को ऐसी कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है उन्हें इस मौसम में केला खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि विशेषज्ञों की इस राय के पीछे क्या कारण है।
केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व :
केले में सभी आवश्यक विटामिन और खनिज जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, लोहा, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन और बी 6 होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं, जानिए केले खाने के अद्भुत फायदे..
1. हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है केला :
सर्दी के मौसम में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में कैल्शियम से भरपूर केला खाएं, इससे कैल्शियम मिलेगा, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
2. केला वजन नियंत्रित करता है :
केला वजन नियंत्रित करता है। क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर से भरपूर होता है। घुलनशील फाइबर पाचन को धीमा कर देता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन नियंत्रण में रहता हैं।
3. दिल के लिए बहुत फायदेमंद केला :
एक अध्ययन के अनुसार, फाइबर से भरपूर आहार हृदय रोग और कोरोनरी धमनी की बीमारी से बचाता है। केले में मौजूद पोटेशियम हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
4. अच्छी नींद में मददगार :
शाम के समय केला खाना एक अच्छी आदत है। पोटेशियम से भरपूर केला दिन भर की मेहनत के बाद मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। देर शाम एक या दो केले खाने से थकान दूर होती है और नींद अच्छी आती है।