विशेषज्ञों ने इसके महत्व के बारे में बताया है। सूखी त्वचा पर कम होते हैं रोगाणु हाथ सुखाने से न केवल हाथों की नमी दूर होती है, बल्कि इसमें घर्षण भी होता है जो सूक्ष्मजीवों की संख्या को कम करता है। साथ ही सूक्ष्मजीवों के पर्यावरण में फैलने से रोकने में भी कमी लाता है। सूखी त्वचा की तुलना में गीली त्वचा से रोगाणुओं के फैलने की संभावना अधिक होती है। एयर ड्रायर के इस्तेमाल से बचें विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ लोग मानते हैं कि एयर ड्रायर से हाथ सुखाना अच्छा होता है, क्योंकि उससे बैक्टीरिया या अन्य रोगाणु जीवित नहीं रहते लेकिन यह गलत धारणा है। एयर ड्रायर और जेट एयर ड्रायर से हाथ सुखाने से पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है और ड्रायर सूक्ष्मजीवों का फैलाव हवा में बढ़ा सकते हैं। वहीं, कपड़े वाले तौलिए से हाथों को सुखाने से भी रोगाणु पनपने का खतरा होता है। डिस्पोजेबल टिशू पेपर अच्छा विशेषज्ञों के मुताबिक डिस्पोजेबल पेपर टिशू से हाथ पोंछना या सुखाना चाहिए क्योंकि यह तेजी से हाथों की नमी को सोख लेता है। हाथों में बची नमी को हटाने का सबसे तेज और सबसे प्रभावी तरीका है। यह कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अनदेखी करते हैं विशेषज्ञों के मुताबिक लोग हाथों को अच्छी तरह धोते तो हैं लेकिन अक्सर वह एक चीज की अनदेखी कर देते हैं और वो है हाथों को अच्छे से सुखाना। हाथों को सुखाना भी स्वच्छता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। किसी भी पुराने तरीके से हाथों को सुखाना आसान नहीं है, क्योंकि आप अपने हाथों को कैसे सुखाते हैं यह भी मायने रखती है।