मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंडला के दौरे पर हैं। मंडला में वे आदिवासी गौरव सप्ताह का समापन करेंगे और आदिवासी समुदाय के लिए कई बड़ी योजनाएं पेश करेंगे। ज्ञात हो कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी गौरव सप्ताह की शुरुआत हुई थी। इस बीच राजधानी भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की।
आज जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन का कार्यक्रम है। गोंडवाना का गौरवशाली और वैभवशाली इतिहास रहा है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 22, 2021
पुरानी सरकारों और अंग्रेजों ने गोंडवाना के इतिहास को ही सही ढंग से सामने नहीं आने दिया। हम गोंडवाना की गौरवशाली परंपरा को प्रणाम करने जा रहे हैं। #JanjatiyaGaurav pic.twitter.com/OQjIK1e2i9
इसके साथ हम न केवल गोंडवाना के गौरवशाली इतिहास को पुनर्स्थापित करेंगे, बल्कि जनजातीय भाई-बहनों की परंपराओं और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार सौंपने जा रहे हैं। जनजातीय भाई-बहनों का इस जल, जंगल, जमीन पर जो हक है, उसे दिया जा रहा है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 22, 2021
पेसा ऐक्ट को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। राशन आपके ग्राम योजना की कुछ और गाड़ियां आज रवाना की जा रही हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 22, 2021
इनका शक्तिकरण करके आजादी की लड़ाई में इनके योगदान को प्रणाम करने जा रहा हूं। #JanjatiyaGaurav
सीएम देंगे यह तोहफा
आदिवासी गौरव सप्ताह के अंत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 318 करोड़ विकास कार्य, भूमि पूजन एवं 26 करोड़ कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही मंडला में वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को अधिकार दिए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राशन आपके भी ग्राम योजना के 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंडला के राजराजेश्वरी किले में जननायक शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा का पूजन करेंगे। गोंड और बैगा जनजातियों की भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम मंडला के रामनगर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी, एक जिला एक उत्पाद गोंडी पेंटिंग के तहत एक स्वयं सहायता समूह द्वारा कोदो-कुटकी उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल होगी।
मंडला के बैगा परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए "सरकारी एजेंसी द्वारा बुनियादी सुविधाओं का समावेश" (BAIGA) भी शुरू किया जाएगा। जिसमें मंडला जिले के 6 गांवों के 148 बैगा परिवारों को पट्टे का वितरण, वन अधिकार अधिनियम के तहत 11 हजार 310 हेक्टेयर के सामुदायिक वन अधिकार का वितरण और अन्य अधिकार आदिवासी भाइयों और बहनों को दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपये का ऋण भी वितरित करेंगे और 5,000 आदिवासी परिवारों को बांस के पौधे वितरित करेंगे।