भोपाल। प्रदेश में निर्मित तेरह नये मार्गों पर पथकर वसूला जायेगा। मप्र सडक़ विकास निगम द्वारा चयनित निजी कंपनी द्वारा टोल प्लाजा के माध्यम से यह पथकर वसूला जायेगा। इस संबंध में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इन ग्यारह मार्गों पर होगी टोल टैक्स की वसूली :
बीना-खिमलासा मार्ग पर 15 वर्ष तक। सागर-दमोह मार्ग पर वर्ष सात साल तक। भोपाल-बैरसिया-सिरोंज मार्ग, सिवनी-कटंगी मार्ग, नागदा-धार मार्ग, जबलपुर-पाटन-शाहपुरा मार्ग, नीमच-मनासा मार्ग, शुजालपुर-अकोदिया मार्ग, गंजबासौदा-सिरोंज मार्ग, बालाघाट-बैहर मार्ग, इंदौर-देपालपुर मार्ग, बुढार-अमरकंटक मार्ग तथा आगर-जावरा मार्ग पर दस साल तक।