कुन्नूर हादसे पर राज्यसभा में 11:30 और लोकसभा में 12:15 बजे बयान :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भोपाल 

यशवर्धन सिंह और उनकी पत्नी दिल्ली रवाना

वायुसेना के विमान से हुए दिल्ली रवाना

CDSBipinRawat के साले है यशवर्धन 

वायु सेना के स्पेशल विमान से हुए राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हुए रवाना

कल लेकर आया जाएगा सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली

मध्यप्रदेश के दामाद थे बिपिन रावत

शहडोल के राजा की पुत्री मधुलिका सिंह से हुआ था उनका विवाह

मध्यप्रदेश की बेटी मधुलिका रावत और दामाद बिपिन रावत  का आज एक दुर्घटना में असामयिक हुआ है दुखद निधन

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के कल निधन के बाद सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने कतर की अपनी दो दिवसीय यात्रा को कम कर दिया है और वो दिल्ली लौट रहे हैं: सूत्र

तमिलनाडु: एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल पहुंचे, जहां कल CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हुई। https://t.co/M63k3qCo3G

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की अनंत, अशेष और अविरल मंगलकामनायें।

AICC

—श्रीमती सोनिया गांधी ने देश को विपरीत हालात में भी सतत् आगे बढ़ाने और विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। https://t.co/XGyFdTL2Ba

 

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हमने 13 अपनों को खो दिया. सिर्फ़ कैप्टन वरुण सिंह ही इस घटना में सर्वाइव कर सकें हैं. देवरिया ज़िले के रहने वाले कैप्टन वरुण सिंह का अभी इलाज चल रहा है. पूरे देश की दुआएं अपने इस बहादुर जवान के साथ हैं. ईश्वर करे वे जल्द हम सब के बीच लौटें. https://t.co/EGAdqpn1iT

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज राज्यसभा में 'द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (संशोधन) बिल 2021' को पारित करने के लिए पेश करेंगे। 

https://t.co/QryFgmyVA4

 

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 208(खराब श्रेणी में) है। https://t.co/qGPnAhgl9f

 

भारत किसी के द्वारा, कहीं भी, किसी भी समय और किसी भी परिस्थिति में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ है। हमने लगातार कहा है कि रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की कोई भी जांच निष्पक्ष होनी चाहिए: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार प्रतीक माथुर https://t.co/P0BXtTOHUu


 

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi …


09 दिसंबर 2021 आज ताजा खबर, Aaj ki Taaja Khabar, Breaking News in Hindi, हिंदी समाचार, हिंदी न्यूज़, आज की ताजा न्यूज़ ...

 

मध्यप्रदेश के दामाद थे विपिन रावत

शहडोल के राजा की पुत्री मधुलिका 
सिंह से हुआ था उनका विवाह

जनरल विपिन रावत और मध्यप्रदेश के दामाद का आज एक दुर्घटना में असामयिक दुखद निधन हो गया । उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी उनके साथ थी। पति के साथ उनका भी स्वर्गवास हो गया। आपको बताते चलें कि विपिन रावत मध्यप्रदेश के दामाद थे। उनकी ससुराल मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की है। स्वर्गीय मधुलिका सिंह (रावत) शहडोल जिले के गढ़ी सोहागपुर के राजा मृगेंद्र सिंह की इकलौती पुत्री थीं। दो भाइयों में अकेली बहन मधुलिका घर की चहेती थीं। उनके विवाह की रस्म दिल्ली में सम्प्पन हुई थीं। उनकी दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी कृतिका जिसकी शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी तनु जो हादसे के वक़्त घर पर अकेली थी। हादसे की खबर मिलते ही शहडोल जिले में भी शोक की लहर दौड़ गयी। मधुलिका रावत के छोटे भाई यशवर्धन सिंह वहां के लिए रवाना हो गए हैं।  
आपको बताते चलें कि जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं और शहीदों के आश्रितों की भलाई के अभियान में सक्रिय रहती थीं।आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन भारत के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठनों में से एक है, जो स्थापना के समय से ही आर्मी जवानों की पत्नी, सेना के कर्मियों के आश्रितों के सामाजिक सशक्तिकरण और कौशल निर्माण में लगा है। वे यहां सिलाई, बुनाई भी सिखाती थीं। 


पारिवारिक सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक मधुलिका को सिलाई, बुनाई का काफी शौक था। वे खाली समय में सिलाई करती थीं। इतना ही नहीं इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा भूटान में उनके नाम का डाक टिकट भी जारी जो चुका है।


मालूम हो कि विपिन रावत का परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहा है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए। वहीं उनकी मां प्रदेश के उत्तरकाशी की रहने वाली हैं, जो पूर्व विधायक किशन सिंह परमार की बेटी भी हैं। जनरल रावत की दो बेटियां हैं। एक बेटी का नाम कृतिका रावत जबकि दूसरी बेटी के नाम तनु रावत है।

जनरल बिपिन रावत ने देहरादून और शिमला में पढ़ाई पूरी करने के बाद एनडीए और आईएमए देहरादून से सेना में एंट्री ली थी। वे 1978 में सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से मिलिट्री-मीडिया स्ट्रैटेजिक स्टडीज में पीएचडी भी की थी।
जनरल बिपिन रावत ने 17 दिसंबर 2016 को जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बाद 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में भारतीय सेना की कमान संभाली थी। 1 जनवरी 2020 को देश में पहली बार CDS सीडीएस की नियुक्ति हुई थी और जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस नियुक्त किए गए।