देश में ओमिक्रोन से पहली डेथ
बिहार में तीसरी लहर शुरू
दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड हुआ
अचानक कई गुना बड़े नए मरीज
मध्य प्रदेश में 72 नए केस
मुंबई में मरीजों की बाढ़
संत शिरोमणि श्रद्धेय बालीनाथ जी महाराज जी की जयंती पर कोटिश: नमन!
आपने शिक्षा और कृषि पर बल देकर सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति का अभूतपूर्व कल्याणकारी मंत्र दिया।
सेवा, कर्म और विचारों के पवित्र आलोक से जगत का मंगल और कल्याण करने वाले महान संत के चरणों में प्रणाम करता हूं!
Cm Shivraj Singh
मध्य प्रदेश राज्य में भारतमाला परियोजना के तहत NH-148NG के 47.80 किमी कुल लंबाई के खेड़ाखजुरिया से सुहागड़ी (उज्जैन-गरोठ, Pkg-2) खंड को 4-लेन करने के लिए ₹ 876.37 करोड़ बजट के साथ स्वीकृति दी गई है।
#PragatiKaHighway #GatiShakti @ChouhanShivraj @JM_Scindia @BJP4MP
Shivraj Singh Cm
भारतमाला परियोजना के तहत मप्र में NH-148NG के 47.80KM लंबाई को 4-लेन की स्वीकृति हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का आभार। यह महत्वाकांक्षी परियोजना अर्थव्यवस्था को तेज गति देगी।
#PragatiKaHighway #GatiShakti
पद्मभूषण से अलंकृत हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। भारत के ग्रामीण जीवन की मूल्यहीनता को परत दर परत उघाड़ने वाले उपन्यास 'राग दरबारी' जैसे उपन्यास लिखने वाले शुक्ल जी का स्मरण उद्देश्यपूर्ण व्यंग्य लेखन के लिए सदैव किया जाएगा: CM https://t.co/4PcMdHf115
गुजरात में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 573 नए मामले सामने आए हैं। 102 मरीज़ ठीक हुए हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। राज्य में ओमिक्रोन के कुल मामले 97 हैं: गुजरात स्वास्थ्य विभाग
ANI
मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा गुरूवार को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2021 प्रख्यापित किया गया है। अब पंचायतों और उनके वार्डों तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन और विभाजन की कार्यवाही पुनः की जाएगी।
Mp
सख्ती में सरकार!
सुशासन के लक्ष्यों की पूर्ति के लिये माफियाओं और अपचारियों पर अंकुश।
#मेरा_मध्यप्रदेश_है
#JansamparkMP https://t.co/MCiNuF2ovq
नव वर्ष पर रहें सावधान !!
कोविड नियमों का करें पालन, भीड़ में जानें से बचें।
#NewYear2022
Mp
स्वामित्व योजना बनी आधार....
सख्त नियम, सशक्त सरकार नागरिकों को मिला 1 लाख 71 हजार भू-अधिकार अभिलेख का उपहार।
@ChouhanShivraj
@GovindSingh_R
#मेरा_मध्यप्रदेश_है
Mp
भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2013 के अधिकारियों द्वारा 9 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप उन्हें दिनांक 01.01.2022 से भाप्रसे (वेतन) नियमावली, 2016 के अंतर्गत कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया जाता है।
#GAD_MP
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने मध्यप्रदेश में भारतमाला परियोजना में 47.80 किलोमीटर लंबाई को फोर लेन करने के संबंध में दी गई 876 करोड़ रूपये की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
@MORTHIndia
@NHAI_Official
Mp
राज्य शासन द्वारा आवंटन वर्ष 2018 के भाप्रसे अधिकारियों को दिनांक 1 जनवरी 2022 से भाप्रसे का वरिष्ठ समय वेतनमान स्वीकृत किया गया है एवं आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से पदस्थ किया जाता है।
#GAD_MP
दिल्ली: मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा पहुंचे। (30.12) #NewYear2022
गोवा सरकार ने 31 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट व वैक्सीन की दोनों डोज़ का सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है। https://t.co/ThD6j2DRpu
भोपाल
राजधानी में बजारिया पुलिस की कार्रवाई..
जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
सोहेल पंचर नाम का व्यक्ति खिला रहा था.. जुआ.. अपने ही घर मे...
कई बार पुलिस पर कर चुका है.. सोहेल पंचर हमला..
आरोपी के ऊपर पहले भी कई अपराध है दर्ज..
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वे संक्रमित होने वाले राज्य के चौथे मंत्री बन गए हैं. इससे पहले प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे, ट्राइबल डेवलपमेंट मिनिस्टर केसी पाडवी और शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ भी पॉजिटिव पाई गई हैं. महाराष्ट्र के विधानसभा सत्र के दौरान इन मंत्रियों समेत 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उधर, शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
*बूथ विस्तारक योजना की कार्यशालाएं 5 एवं 6 जनवरी को*
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन के विस्तार के लिए बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 14 स्थानों पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यशालाएं 5 एवं 6 जनवरी को आयोजित की जाएंगी।
बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही कार्यशालओं में जिला अध्यक्ष, संगठन जिला प्रभारी, योजना के प्रभारी जिला महामंत्री, जिला कार्यालय मंत्री, मंडल विस्तारक एवं मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे। ये कार्यशालाएं प्रातरू 9.00 बजे प्रारंभ होंगी और शाम 4.30 बजे तक चलेंगी।
5 जनवरी को होने वाली कार्यशालाएं
ग्वालियर नगर, ग्वालियर ग्रामीण, भिण्ड, मुरैना, दतिया की कार्यशाला ग्वालियर में, सागर एवं दमोह की कार्यशाला सागर में, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली की कार्यशाला रीवा में, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया की कार्यशाला शहडोल में, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाडा, बालाघाट की कार्यशाला सिवनी में, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल की कार्यशाला होशंगाबाद में, भोपाल नगर, भोपाल ग्रामीण, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ की कार्यशाला भोपाल में, मंदसौर, रतलाम, नीमच की कार्यशाला नीमच में तथा खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, बड़वानी की कार्यशाला खरगोन में 5 जनवरी को आयोजित की जाएंगी।
6 जनवरी को होने वाली कार्यशालाएं
छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी की कार्यशाला छतरपुर में, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर जिले की कार्यशाला शिवपुरी में, जबलपुर नगर, जबलपुर ग्रामीण, कटनी, मंडला, डिंडोरी की कार्यशाला जबलपुर में, उज्जैन नगर, उज्जैन ग्रामीण, शाजापुर, देवास, आगर की कार्यशाला उज्जैन में तथा धार, इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, झाबुआ, अलीराजपुर की कार्यशाला धार में 6 जनवरी को आयोजित की जाएंगी।