रतलाम के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में 17 साल की ट्रेनी नन ने पंखे से लटककर की आत्महत्या कर ली| घटना गुरुवार रात नौ बजे की बताई जा रही है। खाना खाने के बाद नन अपने कमरे में चली गई। प्रबंधन उसे फांसी के फंदे से हठाकर जिला अस्पताल ले गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
नन ओडिशा की रहने वाली थीं। वह यहां 11वीं की छात्रा भी थी। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक रात में नन अन्य लड़कियों के साथ पढ़ रही थी। इसके बाद सभी ने साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गई। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो नन पंखे से लटकी हुई थी। जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल जांच कराने वाले डॉक्टर के मुताबिक गले में बड़े-बड़े निशान देखकर फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। नन की मौत कैसे हुई इसका सटीक विवरण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। इधर, स्कूल परिसर में बने छात्रावास में फांसी की घटना की घटना के बाद आज स्कूल बंद कर दिया गया. स्टेशन रोड थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।