आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धनुष और तीर से स्वागत किया गया। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने मंच के पास स्थापित एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश की पहली विधानसभा के निर्वाचित सदस्य लक्ष्मीनारायण गुप्ता को सम्मानित किया।
राजधानी आज जनजातीय कला, संस्कृति के रंग में रंग गई है। हर तरफ हमारे जनजातीय भाई-बहनों के आने से उत्सव सा माहौल बन गया है। मैं भगवान बिरसा को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj#जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/wcEdWi1rUF
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 15, 2021
मैं भगवान बिरसा मुंडा जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्ति और जल, जंगल, जमीन एवं संस्कृति तथा परंपराओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया : मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj #जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/CuJLLnrPfn
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 15, 2021
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने भगवान बिरसा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर देश के जनजातीय नायकों का देश पर कर्ज उतार दिया है। हम सभी प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj#जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/r2O82sDde1
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 15, 2021
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश को वैक्सीन की सुरक्षा दी। पहले जहां जीवन रक्षक दवाइयां विदेश से आती थीं, वहीं टीकाकरण के लिए दवा भारत में ही बनवाई। हम आपका अभिनंदन करते हैं: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj#जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/jcQQBwXuP3
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 15, 2021
प्रधानमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद समूहों की महिलाओं से भी उत्पादों की जानकारी ली। सीएम शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के बाद कार्यक्रम में राशन आपके ग्राम योजना पर एक लघु फिल्म दिखाई गई, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में इस योजना का शुभारंभ किया।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जम्बूरी मैदान, #Bhopal में आयोजित #जनजातीय_गौरव_दिवस https://t.co/iTCw1WVje3
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 15, 2021