UP : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए एक और बड़ा वादा किया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा, आशा कार्यकर्ता बहनें सम्मान पात्र हैं, मैं उनकी लड़ाई में उनके साथ हूं।
कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 10, 2021
प्रियंका ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रही आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और उन पर लाठियां भी चलाई । इससे पहले प्रियंका गांधी ने चुनाव में महिलाओं को पार्टी में 40 फीसदी टिकट देने के साथ-साथ छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटर देने की घोषणा की थी। इस तरह यह स्पष्ट होता जा रहा है कि प्रियंका महिलाओं के बल पर UP विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं।