उत्तर प्रदेश की राजनीति से ऱोज एक नई तस्वीर निकलकर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरे के बाद इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि क्या समाजवादी पार्टी RLD के बाद अब आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने की तैयारी कर रही है.

साथ ही अखिलेश यादव भी खुद कई मौकों पर कह चुके हैं कि वह अगला चुनाव छोटी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे. संजय सिंह आम आदमी पार्टी के सांसद होने के साथ-साथ यूपी के प्रभारी भी हैं. संजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच यह तीसरी मुलाकात है. अखिलेश और संजय सिंह की मुलाकात इससे करीब 2 दिन पहले हुई थी और दोनों की मुलाकात मुलायम सिंह के जन्मदिन पर भी हुई थी.

आपकों बता दे कि, अखिलेश और संजय सिंह की बुधवार को तीसरी बार लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में मुलाकात हुई. कहा जाता है कि दोनों ने गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा की. मुलायम के जन्मदिन पर भी दोनों के बीच गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हुई थी. हालांकि सीटों के बंटवारे पर अभी फैसला नहीं हुआ है. एक दिन पहले अखिलेश यादव ने चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की थी और SP और RLD के बीच सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर फैसला किया था. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है.