दिल्ली में हुई बीजेपी की बैठक में यूपी चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा हुई. पता चला है कि 45 से ज्यादा मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं. इसलिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं का मानना ​​है कि योगी सरकार के खिलाफ जनता में कोई नाराजगी नहीं है. नाराजगी स्थानीय विधायकों के प्रति है.

जनता में कोई नाराजगी नहीं :

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटने की तैयारी कर रही है. पार्टी कह रही है कि सिर्फ वही विधायक इस्तीफा दे रहे हैं जिन्हें इस बार चुनाव में टिकट नहीं मिलने का डर है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोगों के मन में योगी सरकार के प्रति कोई नाराजगी नहीं है.

साथ ही चार विधायकों ने दिया इस्तीफा :

बता दें कि बीजेपी में इस वक्त इस्तीफे का दौर चल रहा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही चार अन्य विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात से बीजेपी विधायक भगवती सागर और तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा और बांदा से बीजेपी बृजेश कुमार प्रजापति भी अपने इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं और आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. खबरों के मुताबिक इन विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में बीजेपी छोड़ने का फैसला किया है.